तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी की इमामत में अदा की गई। तेहरान के ख़तीबे जुमा ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए अमेरिका की ओर से एम के ओ समूह को आतंकवादियों की सूची से हटाने के कदम की निंदा की। तेहरान के ख़तीबे जुमा ने आतंकवादी गिरोह एम के ओ के हाथों सोलह हजार ईरानी नागरिकों की शहादत और इस समूह की आतंकवादी गतिविधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस आतंकवादी समूह के तत्वों ने कभी कभी अमेरिका के सीधे निर्देश पर ईरान की महत्वपूर्ण हस्तियों को निशाना बनाकर शहीद किया है।आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी ने कहा कि अमेरिका ने पूरी ताक़त से ईरान के खिलाफ जंग छेड़ रखी है लेकिन ईरान भी पूरी ताकत के साथ वर्चस्ववादी विश्व व्यवस्था के खिलाफ डटा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समय अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकती। उल्लेखनीय है अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अट्ठाइस सितंबर को एम के ओ को आतंकवादी गुटों की सूची से निकालने की घोषणा की थी।आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी ने कहा कि जिन देशों ने ईरान पर प्रतिबंध लगा रखे हैं खुद आर्थिक संकट का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि विश्व साम्राज्य ने आर्थिक लिहाज़ से ईरान के खिलाफ पूरी जंग छेड़ रखी है। ख़तीबे जुमा ने कहा कि दुश्मन को ईरान के खिलाफ सद्दाम के आठ वर्षीय प्रायोजित युद्ध में कोई सफलता नहीं हुई थी और वह अपने निंदनीय लक्ष्य प्राप्त करने में विफल रहा था और आज भी असफल रहेगा। आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी ने कहा प्रतिबंधों के बावजूद ईरान की आंतरिक स्थिति बेहतर है और पिछले तेंतीस साल से जिस तरह कुछ समस्याएं थी आज भी प्रतिबंध के तहत कुछ समस्याएं पाई जाती हैं कि जिन्हें ईरानी क़ौम अपने दृढ़ संकल्प से दूर कर देगी।......166
4 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 353957
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातमी की इमामत में अदा की गई। तेहरान के ख़तीबे जुमा ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए अमेरिका की ओर से एम के ओ समूह को आतंकवादियों की सूची से हटाने के कदम की निंदा की........